Corona_UpdatesMain Slider

CoronaUpdate: संक्रमण का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में करीब 17 हजार नये केस, मरीजों की संख्या हुई 4,73,105  

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण की सारे रिकॉर्ड एकबार फिर टूटे हैं. गुरुवार को एक दिन में सबसे अधिक 17 हजार के करीब नये केस दर्ज किये गये. जिसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4,73,105 हो गयी. वहीं 24 घंटे में 418 लोगों की जान संक्रमण के कारण चली गयी. कोरोना के कारण मरनेवालों का आंकड़ा 15 हजार के करीब पहुंच चुका है.

इसे भी पढ़ेंःराज्यसभा चुनाव 2016 के हॉर्स ट्रेडिंग मामले में चुनाव प्रक्रिया की जांच शुरू

एक दिन में रिकॉर्ड 16,922 नये केस

देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 मामले आने के साथ ही भारत में संक्रमितों की संख्या 4,73,105 हो गई है. वहीं 418 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 14,894 पर पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, फिलहाल 1,86,514 एक्टिव केस हैं. जबकि 2,71,697 लोगों ने संक्रमण को मात दी है, और स्वस्थ हो चुके हैं.

आइसीएमआर के मुताबिक, देश में अबतक 75,60,782 सैंपल की जांच हुई है. वहीं बीते 24 घंटे में  2,07,871 सैंपल की कोरोना जांच हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों में से 4.16 फीसद मरीजों को वेंटिलेटर की जरुरत पड़ रही है.

महाराष्ट्र में 1लाख 42 हजार से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,42,900 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से 208 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,739 हो गई.

अधिकारी ने कहा कि इन 208 मरीजों में से 72 की मौत पिछले 48 घंटे में हुई जबकि बाकी 136 की मौत उससे पहले हुई थी लेकिन पूर्व में उनकी मौत का कारण कोविड-19 के रूप में उल्लेखित नहीं था. राज्य में बुधवार को 4161 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जो कि राज्य में एक दिन में अभी अस्पताल से छुट्टी पाये मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है. महाराष्ट्र में फिलहाल 62,354 कोरोना के एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक लिये गए कुल 8,23,775 नमूनों में से 1,42,900 संक्रमित (17.34 प्रतिशत) पाये गए हैं. फिलहाल 5,57,948 लोग होम क्वारेंटीन में हैं जबकि 33,581 क्वारेंटाइन सेंटर में हैं.
इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तानी विदेश मंत्री का आरोपः चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए भारत रच रहा हमले की साजिश

पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक लॉकडाउन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा बुधवार को की. बता दें कि राज्य में जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था.

राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए. निषिद्ध क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा लेकिन अन्य जगहों पर छूट जारी रहेगी.

सीएमबनर्जी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे. सरकारी दफ्तर अलग-अलग पालियों और अन्य तरीकों सहित 70 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे. वहीं, मेट्रो और लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल में अभी तक कुल 15,173 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, और संक्रमण से 591 लोग की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ेंःबिहार: कोविड-19 से अब तक 55 लोगों की मौत, कुल मामले बढ़कर 8 हजार से पार

5 Comments

  1. Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button