
Ranchi: वर्ष 2016 के बहुचर्चित राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में पूरी चुनाव प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर जगन्नाथपुर थाना में दर्ज केस की समीक्षा सिटी एसपी श्री सौरभ ने की. सिटी एसपी ने एक रिपोर्ट तैयार की है. जिसमें मामले के अनुसंधानकर्ता को मूल यंत्र हासिल कर उसे FSL के पास जांच के लिए भेजने को कहा गया है.
रिपोर्ट में हॉर्स ट्रेडिंग से संबंधित बातचीत होने का दावा किया गया है. सिटी एसपी ने निर्देश दिया है कि अब हटिया एएसपी अपने मार्गदर्शन में केस में पहले में दिये गये निर्देश का अनुपालन अनुसंधानकर्ता से कराएंगे.
इसे भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की दिशा में हेमंत सरकार ने बढ़ाया कदम, JBVNL को मिलेंगे 1000 करोड़
स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज करने का आदेश
सिटी एसपी की समीक्षा रिपोर्ट में जिक्र है कि पुलिस ने जेल में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से मूल यंत्र की मांग की थी. तब योगेंद्र साव ने पुलिस को बताया था कि वह 1 सप्ताह में मूल यंत्र जमा करा देंगे. सिटी एसपी ने केस के अनुसंधानकर्ता को आदेश दिया है कि इस बात की जानकारी कोर्ट से जुटाए की मूल यंत्र कोर्ट में जमा कराया गया है या नहीं. अगर मूल यंत्र उपलब्ध कराया गया है तो उसे कोर्ट के आदेश से प्राप्त कर जांच के लिए एफएसएल भेजें. मामले में स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज कराने का आदेश भी केस के अनुसंधानकर्ता को दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: कोविड-19 से अब तक 55 लोगों की मौत, कुल मामले बढ़कर 8 हजार से पार
रांची पुलिस की टीम ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व उनकी पत्नी से की थी पूछताछ
रांची पुलिस की टीम ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी से बीते 13 जून को पूछताछ की थी. मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र साव की पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी ने पुलिस को दिये बयान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, उनके सलाहकार अजय कुमार और पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाये थे.
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी विदेश मंत्री का आरोपः चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए भारत रच रहा हमले की साजिश





I used to be able to find good info from your blog posts.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
Thanks so much for the blog post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.