
New Delhi: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गयी है. कोरोना मरीजों के मामले में दिल्ली ने मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है.
यह महामारी देश भर में अब तक 14,000 से अधिक व्यक्तियों को मौत की नींद सुला चुकी है. इससे निपटने के लिए कोरोना वायरस से संबंधित जांच के दायरे को बढ़ाते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि अब देश भर में कोविड-19 के लक्षण वाले हर व्यक्ति के लिए जांच सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध करायी जाएगी.
इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: संक्रमण का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में करीब 17 हजार नये केस, मरीजों की संख्या हुई 4,73,105
दिल्ली में 70 हजार से पार आंकड़े
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को और 3,788 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़कर 70,000 के आंकड़े को पार कर गये. जबकि शहर में अभी तक इस संक्रमण से 2,365 लोग की मौत हुई है.
इसी के साथ दिल्ली इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई से आगे निकल गयी. मुंबई में मंगलवार तक कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 68,410 थे. मंगलवार को दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 3,947 नए मामले सामने आये थे. शुक्रवार-शनिवार से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 3000 या उससे अधिक नये मामले रोज आ रहे हैं. सोमवार को 2909 नये मामले सामने आये थे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कोविड-19 के प्रत्येक रोगी की सरकारी अस्पताल में अनिवार्य रूप से जांच कराने संबंधी अपने नए आदेश को वापस ले लें. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति अभी ‘गंभीर नहीं’’ है.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः सोपोर में दो आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी
क्या है मुंबई का हाल
महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,42,900 हो गये. इस वायरस से 208 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,739 हो गयी.
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 1,144 नये मामले सामने आए. जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 69,625 हो गयी. वहीं 38 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,962 पहुंच गयी. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,434 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जो कि जून में एक दिन में संक्रमण मुक्त होने वाली यह दूसरी बड़ी संख्या है. मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में आज कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आने के साथ यहां संक्रमण के कुल 2,199 मामले हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी विदेश मंत्री का आरोपः चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए भारत रच रहा हमले की साजिश
ICMR ने कोरोना जांच के लिए 1 हजार लैब्स को दी अनुमति
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 1,000 लैब्स को अनुमति दी है. वर्तमान में प्रतिदिन तीन लाख नमूनों की जांच हो सकती है. ICMRने बताया कि 23 जून तक कुल 73,52,911 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2,15,195 नमूनों की जांच मंगलवार को की गयी.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को की गयी 2,15,195 नमूनों की जांच में से 1,71,587 नमूनों की जांच सरकारी प्रयोगशालाओं में की गयी, जबकि 43,608 की जांच निजी प्रयोगशालाओं में की गयी. जांच के लिए कुल 1,000 प्रयोगशाला में 730 सरकारी हैं और 270 निजी क्षेत्र की हैं. इसमें आरटी-पीसीआर लैब (557), ट्रूनेट लैब (363) और सीबीएनएएटी लैब (80) भी शामिल हैं.





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.