
Patna : बिहार में मंगलवार को कोरोना के 4551 नए मामले सामने आए हैं. वही पटना में 1218 नए मरीजों की पहचान हुई है. वहीं बिहार में ओमिकॉन के 40 और मरीज मिले हैं. इस बात की पुष्टि आईजीआईएमएस में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में हुई है. इससे पहले 27 लोग ओमिक्रॉन से पीड़ित मिले थे जो ठीक हो चुके हैं. बिहार की पॉजिटिविटी रेट 2.96% हो गई है.
इसे भी पढ़ें :अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा, रघुवर, बाबूलाल, धर्मपाल, दीपक प्रकाश को मिलेगी यूपी चुनाव में अहम जिम्मेवारी
एक दिन में 1025 केस ज्यादा मिले
गौरतलब है कि सोमवार को बिहार में कुल 3526 कोरोना के नए मामले मिले थे , लेकिन यह आंकड़ा 4551 हो गया है. बिहार में कुल 1025 केसेज बढ़े हैं. वही बात पटना की करे तो पटना में सोमवार को 1035 केसेज थे जो आज बढ़कर 1218 हो गया है.
ऐसे में पटना में कल की तुलना 183 केसेज बढ़े हैं. कोरोना टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा रहा है.




