
Ranchi: सीनियर विमेंस T-20 चैलेंजर ट्रॉफी में आज का फाइनल मैच टीम A और टीम E के बीच जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 04:30 बजे से 07:30 बजे तक खेला गया. जिसमें टीम A ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम E ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए. टीम E की बल्लेबाज नंदनी कश्यप ने 40 गेंदो में 12 चौको की मदद से 56 रन बनाये , राघवी ने 51 गेंदो में 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाए. टीम A की गेंदबाज सैका इशाक ने चार ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट अर्जित किये, फातिमा जाफर ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट अर्जित किये.
जवाबी पारी में टीम A ने 17.1 ओवरो 149 रन बनाए. टीम A की बल्लेबाज हरलीन देओल ने 34 गेंदो में 5 चौकों एवं एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये एवं तृषा पूजिता ने 25 गेंदो में 3 चौकों के मदद से 25
रन बनाये ,रिचा घोष ने तीन चौकों एवं दो छक्के की मदद से 32 रन बनाये. टीम E की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्चना देवी ने 3 ओवरो मे 11 रन देखकर 2 विकेट अर्जित किए , पी. नायक ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट अर्जित किये , सयाली सतघरे ने चार ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट अर्जित किये. इस प्रकार टीम E ने 26 रन से जीत अर्जित की. टीम E के राघवी विष्ट को मैन आफ द मैच 50,000 का अवार्ड जेएससीए सचिव श्री देवाशीष चक्रवर्ती एवं प्लेयर ऑफ़ द सीरीज नंदिनी कश्यप को 2,50,000/- एवं चैंपियंस ट्रॉफी का अवार्ड जोनल आई.जी. रांची, श्री अखिलेश झा IPS के द्वारा दिया गया.




