Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को लगभग 2 हजार हो गयी और संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गयी. पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नये मामले सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- बिहार: कोरोना के 29 नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 579 हुई
39,834 लोगों का चल रहा है उपचार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 59,662 हो गये हैं वहीं अब तक इस महामारी से 1981 लोगों की जान जा चुकी है. 39,834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ्य हो गये हैं और एक मरीज विदेश चला गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 29.91 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं. संक्रमितों की कुल संख्या में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 37 की महाराष्ट्र, 24 की गुजरात, नौ की पश्चिम बंगाल, सात की मध्य प्रदेश, चार-चार लोगों की राजस्थान और उत्तर प्रदेश, तीन-तीन लोगों की आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, दो लोगों की दिल्ली तथा एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई.
झारखंड में कोरोना वायरस से तीन लोगों ने जान गंवाई. ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने इस संक्रामक रोग से दम तोड़ा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, चंडीगढ़, असम और उत्तराखंड में एक-एक शख्स की मौत हुई. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत लोगों की मौत कोरोना वायरस के साथ अन्य बीमारियों के कारण हुई.
इसे भी पढ़ें- चिंता की बात: गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव 20 लोग सूरत से लौटे थे
देश में कहां कितने मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 19,063 मामले महाराष्ट्र में सामने आए. इसके बाद गुजरात में 7,402, दिल्ली में 6,318, तमिलनाडु में 6,009, राजस्थान में 3,579, मध्य प्रदेश में 3,341 और उत्तर प्रदेश में 3,214 लोग संक्रमित पाये गये.
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,887 और पंजाब में 1,731 हो गये. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 1,678, तेलंगाना में 1,133, जम्मू कश्मीर में 823, कर्नाटक में 753, हरियाणा में 647 और बिहार में 571 मामले सामने आये.
केरल में अभी तक कोरोना वायरस के 503 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 271 मामले सामने आये. चंडीगढ़ में इस जानलेवा संक्रामक रोग से 150 लोग और झारखंड में 132 लोग संक्रमित पाये गये.
त्रिपुरा में 118 मामले सामने आए जबकि उत्तराखंड में 63, चंडीगढ़ और असम में 59-59, हिमाचल प्रदेश में 50 और लद्दाख में 42 मामले सामने आये. अंडमान और निकोबार द्वीप में कोविड-19 के 33 मामले सामने आये. मेघालय में 12, पुडुचेरी में नौ और गोवा में 19 लोग संक्रमित पाये गये. मणिपुर में दो मामले सामने आए। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर एवं नागर हवेली में एक-एक मामला सामने आया.
इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: देश में 60 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या, 1,981 मौत