BiharCorona_Updates

#CoronaOutBreak: बिहार में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो

Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर दो हो गयी. वहीं इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी. 

पटना स्थित एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती वैशाली जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज (35) की शुक्रवार को मौत हो गयी.

इसे भी पढें- रांची के हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल 32 लोग संक्रमित

कुल मामले 83

उन्होंने बताया कि मस्तिष्क के रोग से ग्रसित उक्त मरीज को गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था. उसके नमूने की गुरुवार को आयी जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को मुंगेर में नौ और बक्सर में दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 83 हो गये हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय में आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन, बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है.

इसे भी पढें- #Lockdown: छत्तीसगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूरों को परोसा जाता था कीड़ा पड़ा हुआ भोजन

हो चुकी है 8,834 नमूनों की जांच

गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आये थे. जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआइ में भेजे गये थे. इनमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

बिहार में अब तक 8,834 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. 

इसे भी पढें- #Lockdown: राजस्थान से छात्रों को लाने के योगी के प्लान पर नीतीश नाराज, कहा- बसें ना निकलने दे गहलोत सरकार

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button