Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 25 लोग की मौत हुई है. जबकि बुधवार तक राज्य में 4,326 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से जमुई जिले में एक और मरीज की मौत हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गयी.
इसे भी पढ़ें- भू-माफियाओं पर सख्त गिरिडीह प्रशासन, 18 हजार से अधिक अवैध जमाबंदी चिन्हित
कहां कितनी मौत
कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक मरने वाले 25 मरीजों में खगड़िया में तीन, बेगूसराय, भोजपुर पटना, सीतामढ़ी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो तथा भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं सारण जिले में एक-एक मरीज शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- सीएम की पहल पर दिल्ली की निजी कंपनी ने बढ़ाया हाथ, 4 जून को पोर्ट ब्लेयर से रांची आयेंगे मजदूर
किस जिले में कितने केस
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,326 मामले अब तक जो सामने आए हैं उनमें पटना में 263, खगड़िया में 257, बेगूसराय में 251, रोहतास में 210, मधुबनी एवं भागलपुर में 201-201, जहानाबाद में 166, मुंगेर में 158, कटिहार में 156, बांका में 123, बक्सर में 122, गोपालगंज में 116, पूर्वी चंपारण एवं दरभंगा में 115-115, नालंदा में 111, शेखपुरा में 107, पूर्णिया में 105, सिवान में 102, नवादा में 97, मधेपुरा, भोजपुर एवं कैमूर में 93-93, समस्तीपुर में 92, गया में 91, सारण में 88, सुपौल में 83, किशनगंज में 77, औरंगाबाद 74, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं सहरसा में 73-73, सीतामढी में 64, अररिया एवं लखीसराय में 62-62, पश्चिम चंपारण में 52, अरवल में 50, जमुई में 43 तथा शिवहर में 14 मामले हैं.
बिहार में अबतक 84,729 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2025 मरीज ठीक हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- 6400 रुपये की नौकरी छूट जाने पर मरने की बात कह रहे 155 युवा, मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर बहाल करने की लगायी गुहार