JharkhandLead NewsRanchi

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं के साथ की धान रोपनी

Ranchi: झारखंड में यह समय धान रोपनी का है. हर तरफ पानी से भरे खेतों में महिला – पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख रहे हैं. राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड, रांची के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरीं. अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आयीं. शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पा कर बारिश के बावजूद स्थानीय महिलाओं ने भी खेत का रुख किया.  रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा. वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह हैं. पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं हैं. अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है. खेत में मंत्री के साथ – साथ रोपा करना अच्छा लगा. मंत्री ने मौके पर खुशी जाहिर करते कहा कि झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है. पारंपरिक रीति – रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती हैं. धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है. किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते हैं.

Related Articles

Back to top button