
Ranchi : एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 500 बेड के नए भवन का निर्माण किया जाना है चूंकि हॉस्पिटल का पुराना भवन जर्जर हो चुका है. इसके लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी गई है. जिससे कि सुपरस्पेशियलिटी सुविधाओं वाले नए भवन का निर्माण कराया जा सके. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि भवन का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में 37 करोड़ की वृद्धि हो गई है. ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में राशि में और वृद्धि हो सकती है.
विभाग ने बताया वृद्धि का कारण
स्वास्थ्य विभाग 500 बेड के भवन के लिए 3,96,69,98,900 रुपए राशि स्वीकृत थी. जिसे कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी. अब बजट में वृद्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कारण भी बताया है. जिसमें बताया गया है कि जेएसआर-2021 और डीएसआर-2021 के आधार पर 3,96,69,98,900 रुपए पूर्व में स्वीकृति दी गई थी. अब जेएसआर 2022 और डीएसआर 2022 के आ जाने के बाद मूल प्राक्कलन में सिर्फ अनुसिचत दर के परिवर्तन के कारण 37,76,05,800 की वृद्धि की गई है. जो पूर्व में स्वीकृत राशि का 9.51परसेंट है. अब निर्माण के लिए राशि 4,34,46,04,700 रुपए हो गई है.
इन सुविधाओं का किया गया है प्रावधान
-इमरजेंसी में 107 बेड के साथ दो आपरेशन थिएटर
-रेडियो डायग्नोस्टिक डिपार्टमेंट में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, फ्लोरोस्कोपी, मैमोग्राफी
-33 बेड का बर्न यूनिट, आइसोलेशन रूम, बर्न यूनिट, आइसीयू
-लेबर कांप्लेक्स में 2 आपरेशन थिएटर, एनआइसीयू, पीआइसीयू
-एमजीपीएस, एलएमओ, पीएसए प्लां, वेस्ट स्टोरेज, एसी प्लांट, सीएसएसडी, लाउंड्री एरिया
-पीएमआर, एचआईवी सेंटर, लीनैक कांप्लेक्स




