National

#Corona virus: जापानी क्रूज शिप से पीएम मोदी को भारतीयों ने भेजा संदेश- हमें बचा लीजिए..

New Delhi: दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर फैली दहशत के बीच जापान के डायमंड प्रिसेंज लग्जरी क्रूज पर कई भारतीय भी फंसे हुए हैं. इस जापानी क्रूज शिप के कई लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री से बचाने की गुहार लगायी है.

इन लोगों ने एक विडियो संदेश भेजा है जिसमें ये उन्हें वहां से निकालने की बीत कर रहे हैं. क्रूज के क्रू मेंबर टीम में शेफ की जिम्मेदारी संभाल रहे बिनय कुमार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए विडियो संदेश में कहा है कि वे बेहद डरे हुए हैं और जल्द से जल्द उन्हें यहां से निकालने का इंतजाम किया जाये.

इसे भी पढ़ें – IAS राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विनय चौबे का सीएम का प्रधान सचिव बनने का रास्ता साफ

सैंपल की अभी जांच नहीं हुई

वीडियो में बिनय कह रहे हैं कि हम बहुत डरे हुए हैं. जल्द से जल्द हमारी मदद की जाये. इस वक्त क्रूज पर 3200 लोग हैं, जिसमें केवल 500 लोगों के सैंपल की जांच की गयी है. हममें से किसी के सैंपल की जांच नहीं की गयी है. वे कह रहे हैं कि उन्हें क्रूज पर मौजूद लोगों से अलग किया जाये और उन्हें अपने-अपने घरों तक पहुंचाया जाये.

वीडियो में बिनय कह रहा है कि क्रूज पर 162 क्रू मेंबर हैं. कुछ भारतीय यात्री भी हैं. फिलहाल 90 प्रतिशत लोग संक्रमण से बचे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर संक्रमण फैल गया तो बाद में मदद का कोई फायदा नहीं रह जायेगा.

योकोहामा से चले इस जहाज से 25 जनवरी को हांगकांग में एक यात्री उतरा था, जिसमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक क्रूज पर मौजूद 130 लोगों को कोरोना का संक्रमण हो चुका है, जिसमें 66 नये मामले हैं.

इसे भी पढ़ें – आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध पड़ोसी राज्यों के अस्पतालों में भी इलाज के लिए भेजेगी सरकारः बन्ना गुप्ता

भारतीयों को निकालने की कोशिशें जारीः जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा है कि क्रूज में मौजूद भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास लगातार कोशिशों में जुटा है. सूत्रों का कहना है कि क्रूज पर मौजूद किसी भी भारतीय में करॉना का संक्रमण नहीं पाया गया है.

इसे भी पढ़ें – वास्तविक लाभुकों को नहीं मिला लाभ तो रघुवर सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना हो सकती है बंद : बादल पत्रलेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button