Sports

कोरोना वायरस का असर :  मुंबई कार्यालय बंद करेगा बीसीसीआई, घर से काम करेंगे कर्मचारी

New Delhi :  कोविड-19 महामारी के कारण बीसीसीआई मंगलवार से मुंबई स्थित अपने मुख्यालय को बंद कर देगा और उसने अपने कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा है.

सभी क्रिकेटिया गतिविधियां आगामी नोटिस तक पहले ही निलंबित कर दी गयी और ऐसे में पता चला है कि कर्मचारियां को घर से काम करने के लिए कहा गया है.

बोर्ड के शीर्ष सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘बीसीसीआई के कर्मचारियों को आज सूचित किया गया कि कोविड-19 महामारी के चलते वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुख्यालय बंद रहेगा. सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है.’’

इसे भी पढ़ेंः #IndiaFightsCorona :  RBI ने नीतिगत दर में कटौती के संकेत दिये, नकदी बढ़ाने के उपायों की घोषणा की

बीसीसीआई ने पहले ही आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है जबकि ईरानी कप और महिला चैलेंजर ट्राफी सहित सभी घरेलू टूर्नामेंट भी टाल दिये गये हैं.

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 114 मामले पाये गये हैं जबकि दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. विश्व स्तर पर इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या 6000 से अधिक हो गयी है और संक्रमित लोगों की संख्या 160,000 से ऊपर पहुंच गयी है.

इसे भी पढ़ेंः राज्यपाल ने कमलनाथ को दिया अल्टीमेटम, 17 को साबित करें बहुमत, नहीं तो अल्पमत मानेंगे

रोहित ने कहा, दुनिया को थमते हुए देखना दुखद

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया को थमते हुए देखना काफी मुश्किल है और उन्होंने लोगों को सलाह दी कि कोई भी लक्षण दिखने पर डाक्टरों को इसकी जानकारी देकर इस संकट से सक्रिय रूप से लड़ें.

इस सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी किया.  रोहित ने कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्ते हम सभी के लिए मुश्किल रहे और दुनिया ठहर सी गई है जिसे देखकर काफी दुख होता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक ही तरीका है कि सब कुछ सामान्य हो सकता है और इसके लिए हमें एकजुट होना होगा. हम थोड़े समझदार बनकर, थोड़े सक्रिय होकर, अपने आसपास की चीजों को जानकर और कोई लक्षण दिखाई देने पर निकटवर्ती चिकित्सा अधिकारी को सूचित करके हम ऐसा कर सकते हैं.’’

इसे भी पढ़ेंः #Bhima_Koregaon_Case : SC ने गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबडे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की,  तीन सप्ताह में  सरेंडर करने का आदेश  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button