
New Delhi: भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की रफतार में थोड़ा ब्रेक लगा है. करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 71 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है. वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है.
इसे भी पढ़ेंः कार्रवाई : Environmental Clearance नहीं लेने वाले राजधानी के 22 बिल्डरों को RMC का नोटिस
एक दिन में 70 हजार से ज्यादा केस
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 61,45,291 हो गए. वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 96,318 हो गई.
India’s #COVID19 tally crosses 61-lakh mark with a spike of 70,589 new cases and 776 deaths reported in the last 24 hours.
Case tally stands at 61,45,292 including 9,47,576 active cases, 51,01,398 cured/discharged/migrated & 96,318 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/xc5Jw9Lqav
— ANI (@ANI) September 29, 2020
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है. इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई. उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है. देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है.
इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने किसानों से संवाद किया, कहा-कृषि विधेयक और नोटबंदी-जीएसटी में नहीं है कोई फर्क
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार, देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई.
इसे भी पढ़ेंः IPL : रोहित शर्मा ने कहा- थके होने की वजह से सुपर ओवर में ईशान से बैटिंग नहीं कराई




