
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 134 पर पहुंच गयी. वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में एक हजार से भी अधिक कोरोना वायरस के नये केस सामने आये हैं. जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर 17421 हो गयी है.
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 9129 नमूनों की जांच की गयी और अबतक कोरोना वायरस संक्रमित 12364 मरीज ठीक हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- कोरोना का खतरा बढ़ा, कुछ ही हफ्ते में शरीर से गायब हो सकती है Corona ऐंटिबॉडीज!
एक दिन में 9 कोरोना मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर और गया में दो—दो व बेगूसराय, गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर एवं नालंदा जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 134 हो गयी.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 134 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 15, भागलपुर में 12, दरभंगा में 10, समस्तीपुर एवं नालंदा में 07—07, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवं सीवान में 06—06, गया एवं सारण में 05—05, भोजपुर, पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में 04, जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, नवादा एवं सीतामढ़ी में 03—03, अररिया, किशनगंज, मधुबनी एवं मुंगेर में दो—दो तथा अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, बेड हैं सीमित, गंभीर बीमारीवालों का रिम्स एकमात्र सहारा
24 घंटे में एक हजार से अधिक केस
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सोमवार को बढ़कर 1116 हो गये. इसके साथ ही पटना जिले में सबसे अधिक 228, बेगूसराय में 79, भागलपुर में 78, मुजफ्फरपुर में 76, मुंगेर में 68, गया में 65, रोहतास में 51, सीवान में 50, मधुबनी में 41, पश्चिम चंपारण में 39, भोजपुर में 33, समस्तीपुर में 29, कटिहार एवं जमुई में 28—28, नालंदा में 24, गोपालगंज में 22, अरवल में 20, कैमूर में 18, लखीसराय एवं जहानाबाद में 17—17, पूर्वी चंपारण एवं सहरसा 11—11, खगडिया में 09, किशनगंज, पूर्णियां एवं सारण में 08—08, मधेपुरा एवं नवादा में 07—07, वैशाली एवं सीतामढ़ी में 06—06, शेखपुरा में 05, शिवहर में 04, औरंगाबाद, बांका, दरभंगा एवं सुपौल में 03—03 तथा अररिया एवं बक्सर में 01—01 मामले प्रकाश में आए हैं.
इन 1266 मामलों में झारखंड के गिरीडीह का एक व्यक्ति भी शामिल है. जिसका जांच नमूना पटना में एकत्रित किया गया था. बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 1116 नये केस प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में सोमवार को इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 17421 हो गये.
इसे भी पढ़ें- CBSE 12वीं रिजल्ट: राज्य के इस शहर के 950 से अधिक छात्रों ने लाया 90% से ऊपर अंक
राज्य के किस जिले में कितने केस
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 17421 पटना के 2097, भागलपुर के 1074, बेगूसराय के 813, मुजफ्फरपुर के 787, सीवान के 711, नवादा के 567, मुंगेर के 646, मधुबनी के 632, नालंदा के 552, रोहतास के 496, कटिहार के 483, समस्तीपुर के 482, गोपालगंज के 471, गया के 470, खगडिया के 431, पश्चिम चंपारण के 427, दरभंगा के 405, सारण के 385, वैशाली के 382, पूर्णिया के 378, भोजपुर के 372, सुपौल के 370, पूर्वी चंपारण के 346, जहानाबाद के 344, औरंगाबाद के 326, सहरसा के 312, बक्सर के 309, बांका के 302, मधेपुरा के 271, कैमूर के 240, किशनगंज के 237, लखीसराय के 222, शेखपुरा के 209, जमुुई के 201, सीतामढ़ी के 187, अरवल के 186, अररिया के 181 तथा शिवहर जिले के 117 मामले शामिल हैं.





Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.