JobsLead News

बंपर सरकारी नौकरी : रेलवे ने 40,721 पोस्ट के लिए निकाली वैकेंसी

New Delhi : इंडियन रेलवे की तरफ से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 40000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं.

जल्द ही ट्रैक मेंटेनर के इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह भर्तियां रेलवे की विभिन्न यूनिटों में निकाली गई हैं. इन पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर सिलेक्शन होगा.

इसे भी पढ़ें :कोरोना के मामलों में कमी, रिकवरी रेट बढ़कर 96 प्रतिशत के करीब

कितने पदों पर होगी भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के मुताबिक विभिन्न लोकेशन के कुल 40721 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इसकी ज्यादा जानकारी रेलवे के नोटिफिकेशन में मिलेगी.

जरूरी योग्यता

ट्रैक मेंटेनर के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास हाईस्कूल और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. आईटीआई का सर्टिफिकेट एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण, नीतीश के धुर विरोधी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय को बीजेपी ने किया माफ

कितनी है उम्र सीमा

जनरल कैटेगरी के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल, ओबीसी के लिए 18 से 36 साल और एससी एसटी के लिए उम्र सीमा 18 से 38 साल निर्धारित की गई है.

कैसे होगा सिलेक्शन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. जो लोग इन तीनों में पास होंगे उनका सिलेक्शन कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :बिहार में शिक्षकों पर सरकार करनेवाली है बड़ी कार्रवाई, 93 हजार शिक्षकों की नौकरी खतरे में!

क्या होगी जिम्मेदारी

ट्रैक मेंटेनर का काम रेलवे ट्रैक्स को मेंटेन करना, ट्रक की कंडीशन, क्लैंप और जॉइंट चेक करना होगा. इसके अलावा इन्हें ट्रैक्स के ब्रेकडाउन पर नजर रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि ट्रेन के लिए ट्रैक स्मूथ और सेफ हो.

कैसे कर सकते हैं आवेदन

भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का तरीका, भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू होने की तारीखों के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर 12 पर फंसा सरकार का कांटा

Related Articles

Back to top button