
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस का झकझूमर एकबार फिर खुलकर सामने आ गया है. स्थिति यह हो गई है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक ने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया है.
झारखंड कांग्रेस के लिए यह कोई नई बात नहीं है. पहले भी इस तरह की बातें कांग्रेस में होती रही है. लेकिन इस बार मामला पहले से ज्यादा संजीदा प्रतीत हो रही है.
कांग्रेस के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस में एकबार फिर से अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के खिलाफ पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में विरोध खुलकर सामने आ रहा है.
पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ने डॉ रामेश्वर उरांव को अध्यक्ष पद छोड़ने की सलाह भी दे डाली है. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा है कि एक व्यक्ति एक पद के तहत अध्यक्ष पद छोड़ देना चाहिए. इनको लेकर महानगर व जिला अध्यक्षों के बीच नाराजगी है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर 12 पर फंसा सरकार का कांटा
डॉ अजय तो फिर सुखदेव क्यों नहीं
पार्टी नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि जब डॉ अजय की वापसी हो सकती है तो सुखदेव भगत की वापसी क्यों नहीं हो सकती है. इरफान ने कहा कि व्यक्तिगत लड़ाई को संगठन से दूर रखें. युवाओं के आने से संगठन मजबूत होगा.
इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : रेलवे ने 40,721 पोस्ट के लिए निकाली वैकेंसी
आलाकमान का फैसला मान्य होगाः डॉ रामेश्वर उरांव
इधर, पार्टी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने दो टूक कहा कि आलाकमान का जो भी फैसला होगा उन्हें मंजूर होगा. पार्टी के नेताओं से औपचारिक मुलाकात थी.
14 साल पार्टी में रहा नेताओं से मिलना नहीं हो पाया था, इसी वजह से दिल्ली आया था. पार्टी के केएस वेणुगोपाल, तारिक अनवर और पवन बंसल से मुलाकात हुई है. कोई खास मुद्दों को लेकर हमने नेताओं से मुलाकात नहीं की है. यह एक तरह से औपचारिक मुलाकात थी.
इसे भी पढ़ें :बिहार में शिक्षकों पर सरकार करनेवाली है बड़ी कार्रवाई, 93 हजार शिक्षकों की नौकरी खतरे में!
मंत्रिमंडल में फेरबदल की बातें कहां से आई नहीं पता
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात कहां से आई मुझे पता नहीं क्योंकि यहां नेताओं से इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें :कोरोना के मामलों में कमी, रिकवरी रेट बढ़कर 96 प्रतिशत के करीब




