
Washington: अमेरिका कोरोना के कहर से कराह रहा है. विश्व के शक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार हो चुका है. वहीं पिछले 24 घंटे में अमेरिका में दो हजार से अधिक लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है. जो एक दिन में हुई मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
इसे भी पढ़ेंःरांची, हजारीबाग व कोडरमा से एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि, झारखंड में मरीजों की संख्या हुई 17
अमेरिका में 24 घंटे में 2108 लोगों की मौत
अमेरिका अब दुनिया का एक मात्र ऐसा देश बन गया है जहां एक दिन के अंदर दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. शुक्रवार तो दिन अमेरिका पर भारी पड़ा है. पिछले 24 घंटे में इस देश में 2108 लोगों की मौत हुई है.
United States becomes the first country to record more than 2,000 #Coronavirus deaths in one day; with 2,108 fatalities in the past 24 hours, according to the Johns Hopkins University tally: AFP news agency
— ANI (@ANI) April 11, 2020
अमेरिका का न्यूयॉर्क कोरोना संक्रमण का केंद्र बना हुआ है. सिर्फ इस शहर में तकरीबन 1 लाख 60 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं. यहां पर 5820 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है. जबकि पूरे अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं.
ये आंकड़े कोरोना वायरस के संक्रमण पर नजर रखने वाली संस्था जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने जारी किए हैं. गुरुवार को अमेरिका में लगभग 1700 लोगों की मौत हुई थी.
बढ़ते मौत के आंकड़े के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि देश में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या एक लाख से कम होंगी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अमेरिका में कोरोना वायरस से दो लाख से ज्यादा मौतें हो सकती हैं.
दुनिया में मरनेवालों की संख्या एक लाख के पार
विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मौत यूरोप में हुई हैं.
आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार विश्व में घातक कोरोना वायरस 1,00,661 लोगों की जान ले चुका है जिनमें से 70,245 लोगों की मौत यूरोप में हुई है.
इटली में 18,849 के आंकड़े के साथ सर्वाधिक मौत हुई हैं, जबकि उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है. वहीं, स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown : बीजेपी सांसदों ने हेमंत सरकार के कदमों को सराहा, कहा- गांव-गांव तक पहुंचायें सीएम दीदी किचन योजना
अपने नागरिकों को बुलाने से इनकार कर रहे देशों पर वीजा बैन लगायेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने से इनकार कर रहे या इसमें टालमटोल कर रहे देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को ऐलान किया.
ट्रंप ने वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.
ट्रंप ने ज्ञापन में कहा, ‘‘जो देश कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान अमेरिका से अपने नागरिकों या निवासियों को बुलाने से इनकार कर रहे हैं या बिना वजह के देरी कर रहे हैं, वे अमेरिकियों के लिए अस्वीकार्य जन स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहे हैं.’’
गृह सुरक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका उन विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजे जो अमेरिका के कानूनों का उल्लंघन करते हैं.
इस संबंध में प्रक्रिया गृह सुरक्षा मंत्री शुरू करेंगे जो उन देशों की पहचान करेंगे जिन्होंने अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने के अमेरिका के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया. इसके बाद वह विदेश मंत्री को अधिसूचित करेंगे.
ट्रंप ने कहा कि ऐसी अधिसूचना मिलने के सात दिनों के भीतर विदेश मंत्री ऐसे देश पर वीजा प्रतिबंध लगाएंगे जो अपने नागरिकों को वापस नहीं बुला रहा.
इसे भी पढ़ेंःघुसपैठ कराने को पाक ने की फायरिंग, जवाब में भारतीय सेना ने तबाह कर दिये आतंकियों के लांच पैड





622858 687646This write-up is dedicated to all those who know what is billiard table; to all those who do not know what is pool table; to all those that want to know what is billiards; 431670