
Ranchi : झारखंड में शनिवार को एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है. नये कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला के एक-एक मरीज शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड के कोडरमा जिले में कोरोना का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया था. वहीं अब शनिवार को वहां पहला मामला सामने आया है.
मामले को लेकर कोडरमा डीसी रमेश घोलप का कहना है कि जिस मरीज को कोडरमा का बताया जा रहा है वह कोडरमा का नहीं बल्कि गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का है. चूंकि कोड़रमा उनका बॉर्डर इलाका है इसलिए सदर कोडरमा उनके लिए नजदीक है और वह इसलिए यहां जांच कराने आये. जांच सैंपल में पॉजिटिव पाये जाने के बाद मरीज को सदर कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की रिपोर्ट पोजिटिव आया है.
उल्लेखनीय है राज्य में अब अकेले रांची के हिंदपीढ़ी में ही 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. बोकारो में मरीजों की संख्या 6 है, जिसमें एक की मौत हो गयी है. हजारीबाग जिले में 2 मामले हैं दोनों ही मामले विष्णुगढ़ प्रखंड के हैं. वहीं कोडरमा में भी एक मामला सामने आये है.
इसे भी पढ़ें- #IndiaFightsCorona: पंजाब में अब एक मई तक रहेगा लॉकडाउन
तीन दिन पहले एक साथ मिले थे 9 पॉजिटिव मरीज
8 मार्च को भी एक साथ 9 नये मरीज मिले थे, जिसमें 5 हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के थे. हिंदपीढ़ी से मिले सभी 5 एक ही परिवार के हैं, वहीं बोकारो के तेलो से 3 और साड़म से एक मरीज मिले थे जिसमें एक की मौत हो चुकी है.
उल्लेखनीय है कि हिंदपीढ़ी से दूसरी पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने पूरे हिंदपीढ़ी को सील कर दिया था. वहीं 8 मार्च को 5 नये मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी के 13 रास्तों को भी बंद कर दिया गया है. वहीं बोकारो के तेलो और साड़म में भी बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand के 50 में से सिर्फ 15 प्रखंडों में मिल रहा दुगना राशन : Survey
अब तक कुल 1204 संदिग्धों की हुई है जांच
शुक्रवार को 184 मरीजों की जांच की गयी थी जिसमें से 3 संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव पाये गये जबकि 181 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी. इसी को साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है.
एनएचएम झारखंड द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से राज्य में अब तक कुल 1439 कोरोना संदिग्धों की जांच हुई है. अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 14 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं. 222 मरीजों के सैम्पल के रिपोर्ट आने बाकी हैं.
अन्य सभी मरीज निगेटिव पाये गये हैं. आंकड़ों के हिसाब से 15951 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है, वहीं 1,29,285 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है.
इसे भी पढ़ें- #Asansol: असामाजिक तत्व घरों और रास्तों में थूक कर फैला रहे हैं कोरोना का आतंक




