Deoghar

देवघर में बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर देवघर सेंट्रल स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन

Deoghar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर स्थानीय देवघर सेंट्रल स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ने कहा कि बेहद साधारण परिवार में जन्म लेने वाले बाबा साहेब कई अर्थों में असाधारण थे. छात्रवृत्ति पाकर पढ़ने के लिए वह विदेश  गए और कानून की डिग्री हासिल की. संविधान निर्मात्री समिति के द्वारा जब उन्हें संविधान के प्रारूप बनाने का कार्य सौंपा गया. स्वतंत्रता पश्चात वे भारत के प्रथम कानून मंत्री बने और सामाजिक न्याय का परचम लहराया. इस मौके पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई.
इसे भी पढ़ें: देवघर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से अंबेडकर प्रतिमा व चौक की गई सफाई

भाषण प्रतियोगिता में बोलते हुए छात्र देवांश ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला तो वहीं सनी ने संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला. आयुष कुमार ने कहा कि बाबा साहब का चरित्र एवं विचार सामाजिक न्याय की आधारशिला है. प्रियांशु ने कहा बाबा साहेब के विचारों को यदि अक्षरशः माना गया होता तो आज हमारा देश एक महाशक्ति होता. शुभम ने बतलाया कि भले ही बाबा साहेब सामाजिक प्रताड़ना के शिकार रहे पर सबके उत्थान की बातें करते थे. अंजली ने कहा डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय चेतना के वाहक थे. गुनगुन रानी ने कहा डॉ आंबेडकर का जन्म भारतीय समाज की रूढ़ियों को तोड़ने के लिए ही हुआ था.

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आदित्य व मंतशा प्रथम, कृति व गुनगुन द्वितीय तथा आकाश एवं अनुराग तृतीय रहे. भाषण प्रतियोगिता में अंशुमान एवं शुभम प्रथम, अशर्फ़ी व आदित्य द्वितीय तथा नीतीश व पिंटू तृतीय स्थान पर रहे. निबंध लेखन में श्रीष्टि एवं आदित्य प्रथम, गुनगुन व रविरंजन दुतीय तथा प्रिंस राज तीसरे स्थान पर रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा, आकांक्षा, स्वीटी, जोया, संगीता, सुकान्त, संजय, ज्योतिष, अरबिंद , दिलीप व अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी.

Related Articles

Back to top button