JharkhandRanchi

#Lockdown:  कर्नाटक में फंसे 40 मजदूरों की मजदूरी नहीं दे रहा ठेकेदार, खाने के लाले पड़े, हेमंत सोरेन से लगायी गुहार

Pravin Kumar

Ranchi: लॉकडाउन में झारखंड के प्रवासी मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गयी है. लॉकडाउन के पूर्व काम की मजदूरी भी ठेकेदारों द्वारा नहीं दी जा रही है.

ताजा मामला कर्नाटक के बेल्लारी का है. झारखंड, बिहार एवं यूपी के 40 मजदूर जो वहां जिंदल स्टील के Engineering & Construction Management Service- Penta Global में काम करते थे, उन्हें ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया है.

इन मजदूरों में झारखंड के 11, यूपी के 19 व बिहार के 10 मजदूर शामिल हैं. इतना ही नहीं, लॉकडाउन के दौरान की मजदूरी भुगतान नहीं करने की बात भी ठेकेदार कह रहा है.

इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona : कोरना के 207 क्षेत्रों में फैलने की आशंका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की गाइडलाइन

हेमंत सरकार से लगायी गुहार


मजदूरों ने हेमंत सरकार के नाम एक पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बतायी है और मदद की गुहार लगायी है. मजदूरों ने कहा है- हम लोग दिहाड़ी काम करते हैं. 3 महीने पूर्व पेंटा ग्लोबल इंजीनियरिंग कंपनी के पेटी ठेकेदार प्रेमपाल सिंह 40 लेबर को जेएसएसएल कंपनी जिंदल स्टील में कंस्ट्रक्शन के काम के लिए लाया था.

ठेकेदार द्वारा ने हम 40 लेबरों की फरवरी की मजदूरी में 4000 से 5000 कटौती करके खाते में डाली है. वह पेमेंट स्लिप मांगने पर नहीं देता है और मार्च माह में जो 24 तारीख तक हमने काम किया उसकी सैलरी भी नहीं दे रहा है.

बात इतनी ही नहीं, ठेकेदार ने यह धमकी भी दे रहा है कि लॉकडाउन का पैसा नहीं देंगे, जो करना है कर लो.

न्यूजविंग ने पेठी ठेकेदार का पक्ष जानने के लिए उनके नम्बर पर कई बार फोन लगाया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: डुमरी थाना प्रभारी किये गये सस्पेंड, जवान के साथ किया था दुर्व्यवहार

मजदूर एक वक्त का भोजन कर रहने को मजबूर

मजदूरों को एक वक्त का भोजन मिल रहा है. वहीं कंपनी के ठेकेदार के द्वारा 30 मार्च तक एक वक्त खिचड़ी उपलब्ध कराया गया था. इसके बाद ठेकेदार ने भी अपने हाथ खड़े कर दिये. बचे हुए पैसे से मजदूर लॉकडाउन में किसी तरह अब तक गुजर-बसर करते रहे.

बोकारो के ठेका मजदूर जावेद कहते हैं- अब हम 40 मजदूरों में से किसी के पास 100 रुपये भी नहीं बचे हैं जिससे अपनी जरूरत का सामान खरीदें सके. मजदूरों की ओर से झारखंड सरकार से गुहार लगायी गयी है कि उनकी मदद करें और भोजन उपलब्ध कराया जाये.

न्यूजविंग की अपील

झारखंड, बिहार एवं यूपी के 40 मजदूर कर्नाटक के बेल्लारी में फंसे है इनके पास राशन और पैसे खत्म हो गये हैं. इनको आपकी मदद की जरूरत है. आप इनके फोन नम्बर पर संपर्क कर सकते है.

मो जावेद (झारखंड) – 7483425920, गोविंद (बिहार) – 8304759382, जितेन्द्र कुमार (यूपी)- 9601197542.

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand_Police के 150 जवानों को किया गया क्वारेंटाइन, रांची की हिंदपीढ़ी में थे तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button