BokaroJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWS

बोकारो के गोमिया प्रखंड मुख्यालय में आकांक्षी कार्यक्रम के तहत चिंतन शिविर का आयोजन

Gomia: बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से डीसी कुलदीप चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री मौजूद थी. कार्यक्रम का संचालन गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि गोमिया ब्लॉक अन्य ब्लॉक से पीछे है किन्तु आगे हम बढ़िया कार्य करेंगे. बच्चे पढ़ाई के दौरान ड्राप आउट न  करें इस पर ध्यान देने की जरूरत है.प्रज्ञा केंद्र में आम जनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की बात कही.सारे पदाधिकारीयों को मिल जुल कर काम करने को कहा गया तभी गोमियां प्रखंड आगे बढेगी.

वही विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विकास का दरवाजा खुलेगा.गोमियां के सुदुरवरती क्षेत्र झुमरा पहाड़ एवं चतरो चट्टी से विकास कार्य प्रारंभ करने की बात कही.स्वाथय केन्द्रो की हालत खराब है स्वास्थ्य केंद्र में सुधार लाने की जरूरत है.अपील कर कहा कि विकास कार्य में संबंधित पंचायत के मुखियां को सहयोग करने की बात कही.

डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है पंचायत स्तर के प्रतिनिधि एवं जो उनके साथ कदम मिलाकर चलते हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में कार्य योजना बनाकर आगे ले जाने की बात कही. बैठक में मुखिया की ओर से कई प्रस्ताव भी दिए गए हैं. साथ ही दिशा निर्देश भी दिया गया. कार्य योजना जल्द से जल्द तैयार कर राज्य को भेजें और उसके अनुसार ही बेहतर और आगे ले जाने की कोशिश करेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्षा सुनिता देवी,बीडीओ कपिल कुमार,सीओ संदीप अनुराग टोपनो, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, प्रमुख प्रमिला चौड़े, सीडीपीओ अलका रानी, मुखिया महादेव महतो, मो रियाज, शांति देवी, अंशु कुमारी, अनारकली, विनोद विश्वकर्मा सहित कई पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button