
Palamu: झारखंड के पलामू जिले में उग्रवादियों के पास से पहली बार सेक्स टॉय बरामद किया गया है. सेक्स टाय मिलने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गये हैं और इसकी जांच शुरू कर दी गयी है.
बताते चलें कि पलामू-लातेहार के सीमावर्ती पांकी थाना क्षेत्र के सलामदिरी गांव में गुरुवार तड़के पुलिस-सीआरपीएफ और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान एके 56 सहित कई हथियार एवं सामान पुलिस ने बरामद किया. इन सामानों में पुलिस को सेक्स टॉय भी मिला है. पहली बार उग्रवादियों के पास से मिले सेक्स टॉय को पुलिस ने गंभीरता से लिया है.
इसे भी पढ़ें : BJP ने झारखंड सरकार से मांगा केंद्र से भेजे गये पैसे का हिसाब, हेमंत सरकार की एक साल की नाकामियों को करेगी उजागर
पलामू के एसपी संजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुठभेड़ स्थल से उग्रवादियों के सामान में सेक्स टॉय बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से बरामद सामानों के साथ सेक्स टॉय भी मिला है. एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि सेक्स टॉय का इस्तेमाल उग्रवादी किस उद्देश्य से करते थे.
पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या सेक्स टॉय का इस्तेमाल किस सेक्सुअल एब्यूज के लिए किया जा रहा था. यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी लड़की या लड़के के साथ सेक्सुअल एव्यूज में इसका इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा था? कुछ आधार कार्ड भी मौके से मिले है, जिसकी जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : RMC क्षेत्र के 2,778 वेंडरों को बिना शर्त मिलेगा 10 हजार रुपये का लोन




