
Shrinagar: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ऑफिस के बाहर गेट पर भीड़ पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है. शनिवार को आतंकवादियों द्वारा किए ग्रेनेड हमले में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.
आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और वे फरार हो गए. इस हमले में एक पत्रकार भी घायल हुए हैं. वहीं घायलों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है.
इसे भी पढ़ेंःपदों के रिक्ति की जानकारी #JPSC को नहीं देती राज्य की यूनिवर्सिटी, खुद ही एक्सटेंशन पर चलाती है काम
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. वहीं आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है.
फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के दो महीने पूरे हो गये हैं.
आतंकियों के जरिए लगातार प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में कदम उठाए जा रहे हैं. इसी बीच शनिवार को अनंतनाग में ग्रेनेड से हमले को अंजाम दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःक्या #PMModi ने देश को कभी बताया कि #NRC पर बांग्लादेश से कोई बात हुई है, अब शेख हसीना बता रहीं है
जबकि सीमा पर पिछले कई दिनों से आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को अंजाम दे रहे हैं. इससे पहले पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ मुठभेड़ हुई थी.
जिसमें छह आतंकवादी मारे गए थे. जिनमें से तीन पाकिस्तानी नागरिक थे. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
इसे भी पढ़ेंः#EconomyRecession: अशोक लेलैंड 15 दिनों तक बंद रखेगा गाड़ियों के प्रोडक्शन का काम




