BusinessLead NewsNational

अप्रैल-जून में सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 23 प्रतिशत घटी

New Delhi : चालू कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट आयी है. कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से घरों की बिक्री घटी है.हालांकि, सालाना आधार पर तिमाही के दौरान घरों की बिक्री 83 प्रतिशत बढ़ी है.

जेएलएल इंडिया की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-जून की तिमाही में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 19,635 इकाई रही.

इसे भी पढ़ें :फादर स्टेन स्वामी की मौत की जवाबदेही केंद्र लेः हेमंत

जनवरी-मार्च तिमाही में यह 25,583 इकाई और पिछले साल अप्रैल-जून की तिमाही में 10,753 इकाई रही थी. जेएलएल इंडिया दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में आवासीय संपत्तियों की बिक्री पर निगाह रखती है. मुंबई के तहत मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और नवी मुंबई आता है.

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बेंगलुरु में घरों की बिक्री 47 प्रतिशत बढ़ कर 3,500 इकाई पर पहुंच गयी, जो इससे पिछली तिमाही में 2,382 इकाई रही थी. चेन्नई में घरों की बिक्री 81 प्रतिशत घट कर 3,200 से 600 इकाई रह गयी.

दिल्ली-एनसीआर में भी घरों की बिक्री 55 प्रतिशत घट कर 2,440 इकाई रह गयी. जनवरी-मार्च की तिमाही में यह आंकड़ा 5,448 इकाई का रहा था. हैदराबाद में घरों की बिक्री 3,709 इकाई से घट कर 3,157 इकाई रह गयी.

इसे भी पढ़ें :लॉकडाउन में बर्बाद हुई फसल, बेटे की साइकिल से खेत जोतने के लिए मजबूर हुआ किसान

कोलकाता में आवासीय इकाइयों की बिक्री 56 प्रतिशत घट कर 1,320 इकाई से 578 इकाई रह गयी. मुंबई में घरों की बिक्री मामूली बढ़ कर 5,779 इकाई से 5,821 इकाई पर पहुंच गयी. वहीं पुणे में घरों की बिक्री छह प्रतिशत घटकर 3,539 इकाई रह गयी, जो इससे पिछली तिमाही में 3,745 इकाई रही थी.

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून, 2020 के दौरान बेंगलुरु में आवासीय इकाइयों की बिक्री 1,977 इकाई, चेन्नई में 460 इकाई, दिल्ली-एनसीआर में 2,250 इकाई, हैदराबाद में 1,207 इकाई, कोलकाता में 481 इकाई, मुंबई में 3,527 इकाई और पुणे में 851 इकाई रही थी.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : महिला ने की अंचल कर्मी की धुनाई, पहले की पैसे की मांग फिर महिला से मांगा नंबर

Related Articles

Back to top button