
Palamu : पलामू जिले के पांकी मुख्यालय स्थित राम-जानकी मंदिर के गेट पर सोमवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में लाया गया है. दोनों की हालत चिंताजनक बतायी गयी है. गोली से जख्मी युवकों में पांकी निवासी जीतू गुप्ता और गरगांव निवासी असगर अंसारी शामिल हैं.
बताया जाता है कि जीतू गुप्ता और असगर अंसारी राम-जानकी मंदिर के गेट पर खड़े थे. इसी बीच वहां बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उन्हें लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
इसे भी पढ़ें :फादर स्टेन स्वामी की मौत की जवाबदेही केंद्र लेः हेमंत
आसपास के लोगों ने बताया कि चार से पांच राउंड गोलियां चलीं. जीतू गुप्ता को तीन से चार गोली लगने की सूचना है. फायरिंग करने के बाद बाइक सवार पांकी मेन बाजार होते हुए भाग निकले.
ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से पांकी बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : महिला ने की अंचल कर्मी की धुनाई, पहले की पैसे की मांग फिर महिला से मांगा नंबर




