
Ramgarh : जिला प्रशासन रामगढ़ एवं रोटरी रामगढ़ सेंट्रल की संयुक्त पहल से जिमखाना क्लब रामगढ़ में बनाए गए कोविड-19 मॉडल टीकाकरण केंद्र का सोमवार को जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री ने उद्घाटन किया.
इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु सभी जिले वासियों से जल्द से जल्द कोरोना का टीका देने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके दोनों डोज़ पूरे होने के उपरांत कोरोना होने का खतरा ना के बराबर है. इसके बावजूद अगर फिर भी किसी कारण से कोरोना हो जाता है तो भी उसका प्रभाव अत्यंत कम अथवा नहीं होता है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : महिला ने की अंचल कर्मी की धुनाई, पहले की पैसे की मांग फिर महिला से मांगा नंबर
गौरतलब हो कि जीमखाना क्लब रामगढ़ में बनाये गए मॉडल टीकाकरण केंद्र पर वाक इन पंजीकरण, एएफआई ऑब्जरवेशन, एंबुलेंस सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है. इस दौरान डीआरसीएचओ, रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :लॉकडाउन में बर्बाद हुई फसल, बेटे की साइकिल से खेत जोतने के लिए मजबूर हुआ किसान




