JharkhandRanchi

#ConstitutionDay: संविधान संवाद के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को किया जायेगा जागरूक

Ranchi : संविधान दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में फिया फाउंडेशन एवं राइट टू फूड कैंपेन की ओर से “संविधान संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड जॉनसन ने कहा कि हम संविधान का 70 वां वर्षगांठ बना रहे हैं. लेकिन संविधान की बात अभी भी आम जनों तक पहुंच नही सकी है.

सहमना संगठनों के माध्यम से संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. राइट टू फूड कैपेन के बलराम ने अपने संबोधन में कहा कि जरूरत है संविधान को लेकर लोगों में साक्षरता लाने की.

एक ओर देश में संविधान बदलने की बात की जा रही है. दूसरी ओर संविधान को देश के हर समुदाय तक 70 सालों में नहीं पहुंचाया जा सका है. इस चुनौती को हम लोगों को मिलजुल कर समाप्त करना होगा.

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से अधिक विधानसभा चुनाव में बरामद हुए रुपये, अब तक 8 करोड़ 33 लाख हुए जब्त

घर-घर जाकर जागरूक करने की जरूरत

फिया से जुड़े फेलो ने भी संविधान से को लेकर किये जा रहे कार्य पर अपना वक्तव्य रखा जिसमें  संवैधानिक अधिकार, मीडिया, ग्रामसभा, दलित अधिकार, मुंडा शासन व्यवस्था, दैनिक जीवन में संविधान का महत्व आदि विषय शमिल थे.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान संवाद के जरिये वर्तमान परिस्थितियों में संवैधानिक मूल्यों का फैलाव किया जा सकता है. कार्यक्रम में युवाओं तक संविधान की जानकारी कैसे पहुंचे इस पर गहन चर्चा की गयी.

विमर्श में यह अनुभव लोगों ने साझा किया कि आज की युवा पीढ़ी में संविधान के प्रति जागरुकता में कमी है. जिसे घर-घर जाकर बताने की आवश्यक है.

इस कार्यक्रम का संचालन गुरजीत ने किया. इस कार्यक्रम में जॉनसन, सुनिल मिंज, मनोरमा एक्का, शान्ति, जोफा लकड़ा, दीपक बाड़ा, रतन तिर्की, सुधीर पॉल, फैसल अनुराग, महेंद्र पीटर ने अपने वक्तव्य दिये. कार्यक्रम में संविधान संवाद नाम से यूटयूब चैनल को भी लांच किया गया.

इसे भी पढ़ें : जिस परीक्षा को पांच साल में पूरा नहीं करा सका जेपीएससी, उसे अब सिर्फ चार महीने में कराने का दावा

Related Articles

Back to top button