Lead NewsNational

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों लोग जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं

New delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम की है. पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं और जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं. उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूस के साथ दो सेमी ऑटोमेटिक (अर्ध-स्वचालित) पिस्तौल बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि ये दोनों दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये दिल्ली में विस्फोट करना चाहते थे.

इसे भी पढ़ें:बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विचार करेगी कांग्रेस

सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास धराये

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के इन दोनों आतंकियों को सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास से पकड़ा गया. आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हुए आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के तौर पर हुई है.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह : भूमि विवाद में रिश्तेदारों ने की हत्या

निशाने पर थे कई वीआईपी

जानकारी के अनुसार, आतंकियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है. दोनों सराय काले खां में किराये के मकान में रह रहे थे. कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन की वजह से आतंक के आकाओं ने इन्हें दिल्ली भेजा था. इनके निशाने पर कई वीआईपी लोग थे. इन्होंने पूछताछ में बताया कि वे ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाना चाहते थे. उन्होंने सीमा पार करने की नाकाम कोशिश की थी. इन आतंकियों के पास से विस्फोटक और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:जनभावनाओं का सम्मान करते हुए छठ को लेकर जारी गाइडलाइन पर पुनर्विचार करे सरकार : यूथ कांग्रेस

Related Articles

Back to top button