Crime NewsGiridihJharkhandLead News

गिरिडीह : भूमि विवाद में रिश्तेदारों ने की हत्या

भगीरथ यादव को पांच लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से मार डाला

Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह के आदर्श नगर मुहल्ले में मंगलवार की जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार 45 साल के भगीरथ यादव की हत्या पांच लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से की है. घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:छठ पर्व पर सरकार की गाइडलाइन दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक : सांसद सुनील सोरेन

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ, जांच शुरू

हत्या में शामिल सभी लोग मृतक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. हत्या के आरोपी प्रीतम यादव समेत उसके बेटे हत्या के बाद घटनास्थल के समीप एक घर में घुस गए. फिलहाल इलाके sdpo अनिल सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी पहुंचे है. इलाके में अभी तनाव का माहौल है.

इसे भी पढ़ें:बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विचार करेगी कांग्रेस

Related Articles

Back to top button