BiharBihar UpdatesNationalTOP SLIDER

बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विचार करेगी कांग्रेस

स्पेशल कमेटी की पहली बैठक में उपचुनावों के रिजल्ट पर भी होगी माथापच्ची

New delhi: बिहार विधानसभा चुनाव तथा मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में हुए उपचुनावों में मिली हार की समीक्षा करने के लिए आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक होगी. बैठक में बिहार विधानसभा चुनावों में मिली हार के कारणों की समीक्षा की जायेगी. इसके अलावा जी 23 के सदस्य और राज्य के नेता यह तय करेंगे की कांग्रेस की आगे की रणनीति क्या होगी. बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. इसमें पार्टी को नये सिरे से पुर्नजीवित करने पर विचार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:बिहार में आज मंत्रियों के बीच बंटेंगे विभाग

कांग्रेस बिहार में सिर्फ 19 सीटों पर ही जीती है

पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्पेशल कमेटी की पहली बैठक में बिहार चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर चर्चा हो सकती है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी.

वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में 59 सीटों पर उपचुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है. इसमें बीजेपी ने 40 सीटें जीती थीं. बता दें कि पार्टी का संचलन करने में सोनिया गांधी की मदद करने के लिए एआईसीसी ने स्पेशल कमेटी का गठन किया था.

इसे भी पढ़ें:छठ पर्व पर सरकार की गाइडलाइन दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक : सांसद सुनील सोरेन

कपिल सिब्बल ने हार को लेकर पार्टी नेतृत्व पर उठाये थे सवाल

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश भर हुए चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस में भी समीक्षा का मुद्दा उठ रहा है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा लगता है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हार को ही अपनी नियती मान ली है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे जनता अब कांग्रेस को एक विकल्प के तौर पर भी नहीं देखती है. इससे पहले कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर आत्मचिंतन करने की बात कही थी.

इसे भी पढ़ें:जनभावनाओं का सम्मान करते हुए छठ को लेकर जारी गाइडलाइन पर पुनर्विचार करे सरकार : यूथ कांग्रेस

सिब्बल ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिये इंटरव्यू में कहा कि था कि गुजरात में हुए उपचुनाव में हम एक भी सीट नहीं जीत पाए. लोकसभा चुनाव में भी यही हाल था. बिहार में तो आरजेडी ही एक विकल्प था, लेकिन कांग्रेस को जो नुकसान हुआ है, उसकी समीक्षा की जानी चाहिए. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस नेतृत्व इसे भी एक सामान्य घटना मान रही है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस के कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी. ऐसी सीटों पर कांग्रेस को 2 फीसदी वोट भी नहीं मिले हैं.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह के नगर थाना में पोस्टेड एसआइ की रांची में इलाज के दौरान मौत

Related Articles

Back to top button