JharkhandKoderma

कोडरमा में कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम

Koderma: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा प्रभारी पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी शहजादा अनवर ने कोडरमा में आयोजित पार्टी के पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लिया. इसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अख़्तर अंसारी, विधानसभा पदयात्रा प्रभारी रविशंकर यादव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे. वहीं कोडरमा जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव एवं बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशरफ अंसारी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के नेताओं ने माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. मुख्य मार्ग होते हुए पदयात्रा प्रस्तावित करमा मेडिकल कॉलेज प्रांगण पहुंची जहां जिला पदयात्रा संयोजक अनिल यादव अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर एवं साथियों द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रियों का स्वागत किया गया. पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई जो महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण करते हुए झंडा चौक सभा स्थल पर पहुंची. यहां मुख्य वक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और हम सब भाईचारगी का पैगाम लेकर देशवासियों को जोड़ते चल रहे हैं जबकि भाजपा और इनके प्रधानमंत्री को राहुल जी का जूता और टी-शर्ट दिखता है. खुद दस लाख का सूट पहनते हैं, झूठ पर झूठ बोलते हैं चाय बेचते बेचते देश की सार्वजनिक कंपनियां बेच डाली. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कि राहुल गांधी 2000 किलोमीटर पर यात्रा कर चुके हैं. जनसैलाब ही बता रहा है कि 2024 में देश ने राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया. भाजपा हर जगह विपक्षी सरकार को ही तोड़ने का काम करती है चाहे पैसे से चाहे प्रलोभन से. कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने ऐलान किया कि कोडरमा लोकसभा और विधानसभा कांग्रेस का था तो भविष्य में भी कांग्रेस का रहेगा. भारत जोड़ो पर यात्रियों को असनाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित महाराणा प्रताप चौक पर जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान की अगुवाई में आदिवासी समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया. भारत जोड़ो पदयात्रा में मुख्य रूप से मनोज सहाय, निर्मल कुमार ओझा, तुलसी मोदी, नारायण वर्णवाल, राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, अनवारूल हक, राजेंद्र जयसवाल, संजय सेठ, आशीष पांडेय, संजय कुमार शर्मा, राजेश यादव, सईद नसीम, विजय शर्मा, प्रीति सहाय, अर्चना देवी, दशरथ पासवान, भागीरथ पासवान, सुषमा पांडेय, मुखिया मोनी देवी, केसरी देवी, बेबी सिन्हा, सलमा खातून, शहूद खान, अनंत मेहता, प्रमोद वर्णवाल, केदार राणा, राजू सिंह, प्रभात कुमार राम, चांद आलम, मिश्वाउद्दीन, अरमान खान, अशरफ अली, डॉ जितेंद्र, विकास सिन्हा, प्रदीप सिंह, सरोज मेहता, बबलू तिवारी, सरस बबलू, भोला दास, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजीव साव, उपेंद्र सिंह, उमेश साहू, आफताब हक, चौधरी पासवान, अनिल कुमार, रणधीर कुमार, विजय प्रसाद सिंह शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: भाजपा की सरकार राज्य में बनी तो झारखंडी होंगे खदान के मालिक और माफिया होंगे बाहर: बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button