
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. राजेश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, देशहित में सब कुछ न्यौछावर करने वाले कुशल प्रशासक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी सदैव याद रहेंगे. ‘झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों मूलवासियों एवं सभी समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है’, ऐसा उदगार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था. राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में कई बड़ी योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे.
मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश की पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही कंप्यूटर एवं संचार क्रांति लाकर युवा, आधुनिक एवं सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुल्य है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की सूचना क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को मताधिकार देने जैसी उनकी क्रांतिकारी सोच व संकल्प ने भारत को विकसित व आधुनिक राष्ट्र बनाया. उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायी रहेगा.
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रमा खलखो,अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, कमल ठाकुर, डॉ राकेश किरण महतो, सूरेन राम, जगदीश साहू, सूर्यकांत शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, अख्तर अली, वशिष्ट लाल पासवान, राजू राम, फिरोज अंसारी, संगीता टोप्पो, आजाद महतो, प्रदीप कुमार साहू, संतोष महतो, सूरज कुमार, शहनाज खातून, सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण पर खर्च हुए 14.89 करोड़ का नगर विकास विभाग ने मांगा हिसाब




