JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेसियों ने JBVNL से बिजली संकट पर लगायी गुहार, कहा- जनता है नाराज, मिले राहत

Ranchi: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) के निदेशक केके वर्मा से मुलाकात की और कहा की राज्य आज गंभीर विद्युत संकट के दौर से गुजर रहा है लगातार लोडशेडिंग के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जनता को तत्काल प्रभाव से राहत मिले इसके लिए जेवीएनएल के तरफ से प्रयास दिखना चाहिए और विशेषकर विद्युत संचरण के अधिकारियों की कार्यशैली में भी सुधार लाने का आग्रह किया. उन्होंने निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा.

श्री प्रसाद ने कहा की राजधानी के हालात इतने खराब स्थिति में है विशेषकर मोरहाबादी, रातू रोड, बरियातू कचहरी रोड मेन रोड हिंदपीरी चुटिया बहुबाजार बर्दवान कंपाउंड लालपुर कोकर हीनू कडरू कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां लोग परेशान हाल नहीं है.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत ने पत्नी के नाम पर गलत तरीके से आवंटित करायी 11 एकड़ जमीन: रघुवर दास

निदेशक ने स्वीकारा कि बिजली की हालत है खराब

जेबीवीएनएल के निदेशक केके वर्मा से परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि विभाग प्रयासरत है लेकिन मौजूदा संकट की स्थिति पूरे देश में है. जेवीएनएल प्रयासरत है आज वर्तमान में दिन में फूल लोड बिजली की सप्लाई हो रही रात्री में दिक्कत आ रही है उसपर भी विभाग प्रयासरत है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व विधायक बंधु तिर्की को राहत

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की बिजली विभाग द्वारा लोगों को विलंब से दिए जा रहे बिजली बिल जिसके कारण मासिक खपत के आकलन में की जा रही गड़बड़ी के कारण, मासिक 400 यूनिट बिजली खपत पर मिलने वाली सब्सिडी लाभ से लोग वंचित रह जा रहे हैं, बिजली बिल में की जा रही इस गड़बड़ी को रोकने के लिए निम्नलिखित मांग की. बिजली बिल में खपत आकलन में की जा रही इस गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए.

बिजली बिल खपत आकलन में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए. बिजली बिल खपत आकलन में हुई इस गड़बड़ी से बिजली उपभोक्ताओं से वसूले गए अतिरिक्त रकम की वापसी सभी पीड़ित बिजली उपभोक्ताओं को तत्काल की जाए.

इसे भी पढ़ें:Archery World Cup 2022: तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने जीता दूसरा GOLD, तरुण-रिद्धि ने ब्रिटिश जोड़ी को हराया

Related Articles

Back to top button