Bihar

ओवैसी की पार्टी AIMIM की जीत पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- बिहार की सामाजिक एकता के लिए खतरा

Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उपचुनाव में किशनगंज विधानसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम की जीत को बिहार की एकता के लिए खतरा बताया है. गिरिराज ने कहा कि प्रदेश के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- 12 विधानसभा सीटें जो बनेंगी बीजेपी लिए सिरदर्द, 2014 चुनाव के नंबर वन और टू हो चुके हैं भाजपाई

क्या कहा गिरिराज ने

बेगूसराय से सांसद सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि बिहार उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है. ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम जिन्ना की सोच वाले हैं. वह वंदे मातरम से नफरत करते हैं. उनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है.

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. बिहार में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. इसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी चार में से तीन सीटें गंवा दी हैं. एक ओवैसी के पार्टी के हाथों और दो लालू प्रसाद नीत राजद के हाथों.

इसे भी पढ़ें- BJP का ‘बेटी बचाओ गैंग’ निर्लज्ज, रेपिस्ट को किया शामिल: कांग्रेस

गलत राजनीति का नतीजा है ओवैसी की पार्टी की जीत: त्यागी

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने इस संबंध में कहा कि यह धर्मनिरपेक्ष दलों की निष्क्रियता और उनकी गलत राजनीति का नतीजा है.

ओवैसी की पार्टी अतिवादी विचारों और आपत्तिजनक और उत्तेजना वाले भाषण के लिए जानी जाती है, उसका वहां (किशनगंज) उदय हुआ है. 

Related Articles

Back to top button