
New Delhi: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी ने घोषणा पत्र को जन आवाज नाम दिया है. और इसके कवर पेज पर लिखा है, हम निभाएंगे.
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस जारी किया. इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ेंः पांच सालों में तीन सांसद बने रहे बैक बेंचर- नहीं पूछा एक भी सवाल, सात एमपी बहस में हिस्सा लेने में पीछे
मेनिफेस्टो की मुख्य बातें
• मनरेगा के तहत 100 की बजाय 150 दिन का रोजगार
• गरीबी पर वार, हर साल 72 हजार’
• मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा
• 3 साल तक नए कारोबारों को किसी मंजूरी की जरूरत नहीं
• किसान कर्ज न चुका पाएं तो आपराधिक मामला नहीं
• जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च होगा
• हिंसक भीड़ पर रोक लगाने के लिए लोकसभा में लायेंगे नया कानून
• ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां
• शिक्षा और स्वास्थ्य भारत के विकास के लिए बहुत जरुरी
• किसानों के लिए अलग आएगा बजट
इसे भी पढ़ेंः हार्दिक की याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, लोकसभा चुनाव लड़ने पर लगा प्रश्नचिन्ह
देश तय करेगा पीएम उम्मीदवारी- राहुल
घोषणा पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए रोजगार और किसानों का मुद्दा अहम है. वहीं पीएम कैंडिडेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपना काम करूंगा.
ये देश के ऊपर है कि वो क्या सोचते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव का नेरेटिव सैट हो गया है,जो गरीबी और रोजगार पर है.
इसे भी पढ़ेंःअब प्राइवेट नौकरी में पूरी सैलरी के आधार पर देना होगा पेंशनः सुप्रीम कोर्ट
तो इस वजह से वायनाड से चुनाव लड़ रहे राहुल
वायनाड से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी ने कहा कि दक्षिण भारत में इस तरह की भावना है कि नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से उन्हें सरकार में हिस्सेदार नहीं बनाया गया है. इसलिए उन्होंने ये तय किया है कि वो उनका हिस्सा हूं और हम उनके साथ खड़े हैं.
गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी भी मुद्दे पर खुली बहस करने को तैयार हूं, वह किसी भी मंच पर मेरे से बहस कर सकते हैं. प्रधानमंत्री देश में पत्रकारों से बात नहीं करते हैं.
इसे भी पढ़ेंःझारखंडः चौथे चरण की तीन सीटों के लिए दो अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना




