
Ranchi : तेलंगाना में सरेंडर किए गए एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण और उसकी पत्नी नीलिमा से एनआईए पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि रांची में आधा किलो सोना और 25 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार हुए सुधाकरण के भाई और सहयोगी के मामले में एनआईए उनसे पूछताछ करेगी. 30 अगस्त 2017 को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास सुधाकरण के भाई बी नारायणा और उसके सहयोगी सत्यनरायण रेड्डी को आधा किलो सोना और 25 लाख रुपया के साथ गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें- फिर भारतीय सीमा में घुसे पाक के F-16 विमान, भारत ने खदेड़ा
एनआईए को सौंपा केस
सोना व नकद बरामद किए जाने के मामले को रांची पुलिस के बाद केस एनआईए को सौंप दी गई थी. जिसके बाद एनआईए ने सुधाकरण के भाई बी नारायणा और उसके सहयोगी सत्यनरायण रेड्डी के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था. एनआईए ने इस मामले में तीन नक्सलियों सुधाकरण, नीलिमा और बिरजू गंजू को फरार बताते हुए चार्जशीट फाइल किया था. इसी बीच सुधाकरण और नीलिमा ने तेलंगाना में सरेंडर कर दिया. ऐसे में अब एनआईए सुधाकरण व नीलिमा से पूछताछ करेगी.
इसे भी पढ़ें- एडीजी स्पेशल ब्रांच अनुराग गुप्ता को आयोग ने हटाया, दिल्ली स्थानिक आयुक्त कार्यालय भेजा
रांची में गिरफ्तार हुआ था सुधाकरण का भाई व सहयोगी
30 अगस्त 2017 को रांची पुलिस ने भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य व झारखंड कमांडर सुधाकरण के भाई बी नारायण और माओवादी सत्यनारायण रेड्डी को गिरफ्तार किया था. दोनों की गिरफ्तारी गुरुवार को चुटिया के पटेल चौक के समीप से की गयी थी. इनके पास से 25 लाख रुपये और आधा किलो साेना के अलावा नक्सली साहित्य मिला था.
मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुमला से आ रहे थे. और रांची स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर कहीं बाहर जाना था. लेकिन इससे पहले कि वह कहीं और जा पाते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उनके बारे में जानकारी मिल गयी थी. सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया. और पटेल चौक के पास से दोनों को गिरफ्तार किया.




