
Ranchi : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं झाममो का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिला. भाजपा द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने का आरोप लगाया. जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि सिंहभूम के मंझारी प्रखण्ड, बालाजोरी, ब्लॉक सोनुवा, डुमरगाड़ी एवं सुरून्द, खूंटी में भाजपा के पोलिंग एजेंट ने चुनाव चिह्न और मोदी की फोटो वाली पर्ची लेकर लोगों को बांटी जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है. भाजपा चार चरणों में अपनी हार को देखते हुए इस तरह का कदम उठा रही है. झारखण्ड में और तीन चरणों का चुनाव अभी बाकी है. इसलिए निर्वाचन आयोग इस तरह की घटना की पुनरावृति को रोके. इस तरह के काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे ताकि लोकतंत्र में लोगों का भरोसा बना रहे. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, कमल ठाकुर, हेमलाल अमृत सिंह आदि भी शामिल थे.
इसे भी पढे़ं – वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास, पिछले चुनाव में कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर करें विशेष फोकस: के रवि कुमार



