
Giridih: गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित पपरवाटांड में गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक देवकी यादव गांडेय के नईटांड गांव का रहने वाला था. लेकिन घटना के बाद मृतक को स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक देवकी यादव पपरवाटांड में किसी के घर में निर्माण कार्य में लगा हुआ था. दोपहर का भोजन के लिए देवकी यादव वह बाजार गया, उधर से पैदल लौटने के क्रम में एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना के दौरान उसे गंभीर चोट लगी, तो स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हुई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने देवकी के परिजनों को उसके मौत की जानकारी दिया.
इसे भी पढ़ें: ड्यूटी ऑन वोटर की प्रकिया के तहत गिरिडीह डीसी ने किया अपने मतदान का इस्तेमाल




