
Giridih: रविवार को सदर प्रखंड परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एक तरफ एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ बिनोद रवानी, डीएसपी अंकिता राय, डीएसपी कौसर अली, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार और महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी थी. तो दूसरी तरफ अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आम लोग. इस दौरान एसपी ने एक एक व्यक्ति से उनके परेशानियों से रूबरू हुए. लेकिन अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़ा ही सामने आया. खास तौर पर पचंबा के इलाके से जमीन विवाद से जुड़ा अधिक मामला था. लिहाजा, ऐसे मामलों को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी को दोनो पक्षों के सारे कागजात देख कर उचित निर्णय लेने का सुझाव दिया. और जबरन किसी विवादित जमीन पर हो रहे चारदीवारी निर्माण कार्य को रूकवाने का निर्देश देते हुए कहा की जब तक किसी मामले का समाधान नहीं हो, उसमे किसी तरह का कोई निर्माण कार्य भी नही होने देना है. अंचल से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाना उचित रहेगा. हालाकी कुछ मामले घरेलू विवाद से जुड़े सामने आए तो उसे लेकर एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने महिला थाना प्रभारी और डीएसपी अंकिता राय को निर्देश दिया की दोनो तरफ के लोगो के सारी बातें सुनने के बाद कोई कारवाई करे. करीब एक घंटे तक एसपी ने लोगो के परेशानियों और समस्या से रूबरू हुए. इस दौरान कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.




