BiharLead News

बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी के आवास में लगी आग

News Wing Desk: बिहार के पटना में जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी के सरकारी आवास में आग लग गई. आग से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़ें : ट्विटर पर दर्ज़ हुआ मुकदमा, आखिर किस बात से खफ़ा है योगी सरकार?

मिली जानकारी के अनुसार आग के कारण घर के अंदर रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है. मंत्री और उनका परिवार समय पर घर से बाहर निकल गए थे. घटना को लेकर मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हुआ होगा. हमें बाद में ही इसके कारणों का पता चलेगा. अभी आग बुझाई जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव थाने में बुलाकर बेरहमी से पीटा, मुंशी लाइन हाजिर, दारोगा पर लगे आरोपों की जांच

Related Articles

Back to top button