Business

रुपया 79 पैसे कमजोर होकर 69.62 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, सेंसेक्स भी लुढ़का

Mumbai: घरेलू एवं वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट के बीच रुपया ने सारी शुरुआती बढ़त खो दी. अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 79 पैसे गिरकर 69.62 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर आ गया. इससे पहले रुपया 41 पैसे सुधरकर 68.42 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.

इसे भी पढ़ेंः बजाज इलेक्ट्रिकल्स के एमडी अनंत बजाज का 41 साल की उम्र में निधन

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपये पर दबाव रहा. शुक्रवार के कारोबारी दिन में रुपया 15 पैसे गिरकर 68.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इससे पहले, 20 जुलाई 2018 को रुपया 69.13 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था.

सेंसेक्स 288 अंक गिरा, निफ्टी 11,400 अंक के नीचे

वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, वाहन, धातु और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती दिखी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 288 अंक से अधिक गिरा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,400 अंक के नीचे चला गया.

इसे भी पढ़ेंः 191 देशों में सबसे अमीर आदमी अंबानी, सिर्फ चार देशों के अमीर आगे

कारोबारियों ने कहा कि वॉल स्ट्रीट के साथ एशियाई बाजारों में सुस्ती और तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार पर दबाव रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 288.16 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 37,581.07 अंक पर आ गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 155.14 अंक गिरा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 83.75 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,345.75 अंक पर रहा.

इसे भी पढ़ेंःलोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन

प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 457.83 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से 510.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. तुर्की की मुद्रा लीरा में तेज गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही. एशियाई शेयर बाजार में, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.44 प्रतिशत और जापान का निक्केई सूचकांक 0.83 प्रतिशत गिरा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.94 प्रतिशत लुढ़का.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button