DhanbadJharkhandLead NewsRanchi

कोयला कारोबारी के ठिकाने से आईटी ने बरामद किए तीन करोड़ कैश

Ranchi:  कोयला कारोबारी के ठिकाने पर रेड कर रही आईटी की टीम ने अभी तक 3 करोड़ नकद बरामद किया है मिली जानकारी के मुताबिक यह बरामदगी धनबाद से की गई है. आईटी की टीम झारखंड के धनबाद, बोकारो समेत कोलकाता ओर छतीसगढ़ के रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों बुधवार अहले सुबह दबिश दी है.

धनबाद पुराना बाजार टिकिया पाड़ा स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के आवास और कार्यालय, उनके भाई के होटल में, शास्त्री नगर स्थित राणा जनार्दन सिंह, दीपक पोहार के जोड़ाफाटक स्थित आवास, गोविंदपुर स्थित वेडलॉक होटल, गोदाम और फैक्ट्री में छापामारी चल रही है. आईटी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. बताया जाता है कि अनिल गोयल रांची के एक मीडिया हाउस से भी जुड़े है.

इसे भी पढ़ें: आइटी रेडः धनबाद के होटल वेडलॉक में भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर, हो रही है नोटों की गिनती

Related Articles

Back to top button