JharkhandLead NewsNationalRanchi

सांसद संजय सेठ की मांग : दो बच्चों का कानून बने, उल्लंघन करने वालों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलें

New Delhi: लोकसभा में रांची संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद संजय सेठ ने बढ़ती आबादी को देश के समक्ष गंभीर संकट बताते हुए केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की.

शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश में बढ़ती आबादी बड़ा संकट बनती जा रही है, ऐसे में सरकार को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि दो बच्चों के मानदंड को लागू करना चाहिए. इसका उल्लंघन करने वालों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलें और चुनाव नहीं लड़ सकें. ऐसा प्रावधान किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंःआरक्षण को 50 प्रतिशत से अधिक करने पर सर्वोच्च न्यायालय को अपना विचार भेजेगी राज्य सरकार

शून्यकाल के दौरान बीजद सांसद अनुभव मोहंती ने देश में बढ़ते तलाक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके कारण बच्चों की देखभाल के दायित्व से जुड़े मामले बढ़ते जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले अदालत के एक फैसले में तलाक के मामलों में बच्चों की देखभाल का साझा दायित्व (शेयर्ड पैरेंटिंग) की बात कही गई, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है.

माहंती ने कहा कि ऐसे मामलों का हल निकाला जाना चाहिए.

टीआरएस के जी रंजीत रेड्डी ने हैदराबाद को आईपीएल के आयोजन स्थल के रूप में नहीं चुने जाने का मुद्दा उठाया और इसे शामिल करने की मांग की.

शिवसेना के श्रीरंग अप्पा वारने ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से राज्य को अधिक संख्या में कोविड रोधी टीके देने की मांग की.

उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी टीकाकरण करने की मांग की.

इसे भी पढ़ेंःरामायण-महाभारत के दौर में भी हाशिये पर थे आदिवासी : हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button