Giridih

गिरिडीह के गांवा में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, वक्त पर नहीं मिला एंबुलेंस

Giridih: गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव में रविवार की शाम एक महिला सरस्वती देवी उम्र 57 वर्ष पति स्व लालबिहारी सिंह, डाबर निवासी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका नदी किनारे बैठी हुई थी इसी बीच जोरदार बारिश होने लगी, और वो दौड़ कर गांव की ओर जा रही थी. इसी दौरान उसके नजदीक वज्रपात हो गया, और वह गंभीर रुप से घायल हो गई. ग्रामीणों ने बताया की 108 एंबुलेंस में उन्होंने कॉल लगाया तो एंबुलेंस नहीं मिल पाया. उन्होंने एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया . जिसके बाद ग्रामीणों ने खाट पर उठा कर नदी पार करते हुए गावां सीएचसी ला रहे थे इसी दौरान रास्ते में महिला कि मौत हो गई. गावां सीएचसी में डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने महिला को जांच कर मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सद्दाम ने फंसाई दूसरे समुदाय की महिला, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button