BiharLead News

सीएम नीतीश कुमार के चहेते पूर्व विधायक सिवान के गांधी मैदान में कराएंगे पियक्कड़ सम्मेलन

Siwan : जिले के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान इस बात की घोषणा की.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब कांड से 14 लोगों की मौत हो चुकी है. इसकी जांच भी चल ही रही है. वहीं मंगलवार को भी छपरा में भी जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गयी है.

इसे भी पढ़ें :सीपीआइ और आरजेडी ने कहा- सदर अस्पताल से नकली दवाओं के सैंपल चोरी होना गंभीर

वहीं सरकार में जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा से लेकर अन्य विपक्षी पार्टियां भी सरकार के शराब बंदी कानून को लेकर सवाल भी खड़ा कर चुकी है. इसी कारण अब शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा भी की जा रही है.

ऐसे में अब नीतीश कुमार के चहेते नेता इस तरह का सम्मेलन आयोजित कर शराबियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :राजेश ठाकुर ने इरफान अंसारी को विवादित बयान से बचने की दी सलाह

Related Articles

Back to top button