Education & Career

जानिये कब जारी होगी सीबीएसई 10 और 12 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

वर्चुअल इंटरएक्टिव सेशन में 1,000 से अधिक स्कूल प्रमुख हुए शामिल

New delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के आलोक में 2021-22 अकादमिक वर्ष के लिए CBSE पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा करने के लिए CBSE सहोदय स्कूल के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बातचीत की. वर्चुअल इंटरएक्टिव सेशन आज दोपहर 2 बजे शुरू हुआ. इस सत्र में 1,000 से अधिक स्कूल प्रमुखों के भाग लिया.

2 फरवरी को जारी की जाएगी 10, 12 बोर्ड परीक्षा की डेट शीट

बोर्ड ने कहा कि सीबीएसई देश में एनईपी 2020 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अपने 250 सक्रिय सहोदय स्कूल परिसरों के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू करेगा. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 2 फरवरी को जारी की जाएगी.

शिक्षा मंत्री ने CBSE के एक ट्वीट के हवाले से कहा है कि सीबीएसई (CBSE) के 1000 से अधिक स्कूल प्रमुखों के साथ बातचीत करूंगा. इसमें जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) 2020 की प्रभावी भूमिका पर चर्चा करूंगा.

बोर्ड ने कहा है कि इस बातचीत से शुरुआत करते हुए CBSE, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए देश में अपने 250 स्कूलों के माध्यम से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा.

इसे भी पढ़ें : कांके, हटिया और गेतलसूद डैम होगा अतिक्रमण मुक्त, अतिक्रमणकारियों को प्रॉपर फॉर्मेट में नोटिस देने का निर्देश

बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी, 10 जून तक चलेंगी

शिक्षा मंत्री निशंक सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा पिछले साल 31 दिसंबर को ही कर चुके हैं. दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी. सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी.

शिक्षा मंत्री ने की ये घोषणा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई समेत देश के विभिन्न शिक्षा बोर्डों ने नई शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड इस दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा. नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले सुधारों का रास्ता इसी बोर्ड से होकर निकलेगा.

इसे भी पढ़ें : एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, तीन कारें भी जब्त

Related Articles

Back to top button