BiharELECTION SPECIALLead NewsUttar-Pradesh

यूपी में बीजेपी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Patna: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू की तरफ से सीएम नीतीश कुमार प्रचार करने नहीं जायेंगे. इनके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे. दरअसल जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग के पास भेजी है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम नहीं दिया गया है. जदयू ने साफ कर दिया है कि दोनों बड़े नेता इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ यूपी में प्रचार नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें :पीएमजीएसवाइ : पहले, दूसरे फेज की भी योजनाएं पूरी नहीं हुईं, 1000 किमी सड़क नहीं बनी

जदयू ने साफ किया, इनकार की आखिर क्या है वजह

जदयू ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. 26 सीट की घोषणा की जा चुकी है जिस पर उम्मीदवार तय किया जा चुके हैं.

ऐसे में अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह यूपी चुनाव प्रचार करने जायेंगे. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार करना होगा. बिहार में नीतीश कुमार भाजपा गठबंधन के तहत मुख्यमंत्री बने हैं. भाजपा की बिहार विधानसभा में सीटें ज्यादा हैं.

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट को 3 सप्ताह की दी मोहलत, कहा: “यह एयरलाइन चलाने का तरीका नहीं है, दिवालिया घोषित कर देंगे

भाजपा के खिलाफ नहीं जायेंगे बिहार के मुखिया

जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी से बात की गयी तो उन्होंने यह साफ कहा कि नीतीश कुमार और केसी त्यागी चुनाव प्रचार में नहीं जायेंगे.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ इलाकों में वर्चुअल रैली करेंगे. उन्होंने यह बताने से साफ मना कर दिया कि क्या वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या फिर आरसीपी सिंह यूपी चुनाव में प्रचार करने नहीं जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने रघुवर पर किया पलटवार, कहा- इनके कार्यकाल में कंबल, नमक और खाने के प्लेटों तक की हुई है चोरी

Related Articles

Back to top button