
Jamshedpur : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम परमेश्वर भगत ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सबकी योजना सबका विकास, 15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय तथा योजनाओं का क्रियान्वयन से संबंधित समीक्षा बैठक की. अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीपीएम राजू झा, सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक पंचायत, अभियंता कनीय अभियंता एवं सभी पंचायत सचिव जुड़े.




