JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेस ने रघुवर पर किया पलटवार, कहा- इनके कार्यकाल में कंबल, नमक और खाने के प्लेटों तक की हुई है चोरी

Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि ‘चोरों को सारे नजर आते हैं चोर’. जिस सरकार में कंबल, नमक, डैम के अलावा खाने के प्लेट तक की चोरी हो चुकी है. ऐसे में इन्हें दूसरे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. रघुवर दास की बातों को राज्य की जनता ही गंभीरता से नहीं लेती है. श्री रंजन पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि उत्खनन के मामले में बयानबाजी कर रहे हैं,

उन्हें शर्म आनी चाहिए. जिनके कैबिनेट के मंत्री ने कैबिनेट की फाइल को दस्तखत करने से इंकार कर दिया और यह कह कर बैठक से बाहर निकल गये कि उन्हें जेल नहीं जाना है. वैसे लोग दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, ये हास्यास्पद है.

श्री रंजन ने कहा कि इनकी सच्चाई से झारखंड की जनता भलीभांति अवगत है. इसलिए इनके बहकावे में अब कोई नहीं आनेवाला है. राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है. इसलिए हताशा और निराशा में इस तरह की अनर्गल बयानबाजी करते फिर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button