JharkhandLead NewsRanchi

बगैर मीटर के बिजली जलानेवाले उपभोक्ताओं को निगम की चेतावनी, जल्द लगायें निशुल्क मीटर

नंबर जारी कर मीटर लगाने की अपील, नहीं तो होगी कारवाई

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम ने मीटर रहित उपभोक्ताओं को सूचना दी है. जिसमें कहा गया है कि निगम की ओर से बगैर मीटर के बिजली जलानेवाले उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द मीटर लगा लेना है. निगम की ओर से इस कार्य के लिए एजेंसियों और संस्थाओं को कार्यभार दिया गया है. जिसके जरिये उपभोक्ता निशुल्क मीटर लगा सकते हैं. निगम ने जारी सूचना में कहा है कि जो उपभोक्ता बगैर मीटर बिजली जला रहे हैं वे इसकी सूचना अपने क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता को दें. वहीं, अभियंताओं की मदद से निगम की ओर से जारी नंबर से मीटर लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा मामले में सरकार ने हाइकोर्ट को सौंपी सील बंद रिपोर्ट

अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग एजेंसी

गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, आदित्यपुर, घाटशिला, जमशेदपुर, मानगो, बरही, चतरा, हजारीबाग, छतरपुर, कुजू और रामगढ़ के लिए मेसर्स एवन मीटर प्राइवेट लिमिटेड को काम दिया गया है. उपभोक्ता 8179746896 या 9836563999 में संपर्क कर सकते हैं. वहीं, खूंटी, डोरंडा, रांची, गिरिडीह, देवघर, मधुपूर, गोड्डा का काम मेसर्स बेनटेक इंडिया लिमिटेड को दिया गया है. इसके लिए संपर्क 7493073516 पर कर सकते हैं. दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए 9661832290 में संपर्क किया जा सकता है.

वहीं, मेसर्स एचपीएल को कोडरमा, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, धनबाद, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, पलामू, लातेहार, गढ़वा का काम दिया गया है. इसके लिए 9155379888, 8527886526, 8219431690 से संर्पक किया जा सकता है. निगम ने सूचना दी है कि अगर इसके बाद भी उपभोक्ता मीटर नहीं लगाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने दिया धरना

Related Articles

Back to top button